कोटा स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते 4 से 18 जुलाई तक भोपाल-जोधपुर रेल का मार्ग बदला, कोटा पर नहीं होगा ठहराव

कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण 4 से 18 जुलाई तक भोपाल-जोधपुर-भोपाल रेलसेवा का मार्ग बदला रहेगा। जानिए किन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन।

Update: 2026-07-03 11:35 GMT

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित भोपाल-जोधपुर-भोपाल रेलसेवा निर्धारित अवधि तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार पुनर्विकास कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 04.07.26 से 18.07.26 तक भोपाल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन तथा 02.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा, जो दिनांक 04.07.26 से 18.07.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भी कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन तथा 23.40 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।

कोटा स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 के पुनर्विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण उक्त अवधि में दोनों रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी तथा कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News