मुंबई में जलभराव से पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत-तेजस समेत सेवाएं प्रभावित

मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी बारिश से जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द हुईं। वंदे भारत, तेजस समेत अनेक सेवाएं प्रभावित हुईं।

Update: 2026-07-08 07:11 GMT

तस्वीर में पटरियों पर आगे बढ़ती हुई भारतीय रेलवे की एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव यात्री ट्रेन दिखाई दे रही है।

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी वर्षा के कारण नवसारी-मरोली सेक्शन में जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त तथा एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस (07.07.2026), ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद–दादर गुजरात मेल (07.07.2026), ट्रेन संख्या 19418 अहमदाबाद–बोरीवली एक्सप्रेस (07.07.2026), ट्रेन संख्या 19417 बोरीवली–वटवा एक्सप्रेस (10.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 19218 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस (07.07.2026) निरस्त कर दी गई हैं।

ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 07.07.2026) को गांधीधाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन गांधीधाम–दादर के बीच निरस्त रहेगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 20907 दादर–भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) पूर्णत: निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद एसी डबल डेकर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) भी निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) भी निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 08.07.2026) का संचालन भी निरस्त रहेगा।

जलभराव के कारण ट्रेन संख्या 16311 श्रीगंगानगर–तिरुवन्तपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 07.07.2026) को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन सूरत–जलगांव–मनमाड–ईगतपुरी–कल्याण–पनवेल मार्ग से चलेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति NTES अथवा रेल मदद (139) के माध्यम से अवश्य जांच लें। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News