पूर्व मध्य रेल की जेडआरयूसीसी बैठक में यात्री सुविधाओं पर मंथन, सांसदों ने दिए सुझाव

पटना में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद और विधायकों ने यात्री सुविधाओं व रेल विकास पर अपने सुझाव रखे। महाप्रबंधक ने जन-आकांक्षाओं के समाधान का दिया आश्वासन। जानें क्या रही बैठक की खास बातें।

Update: 2026-07-07 13:15 GMT

पटना में आयोजित पूर्व मध्य रेल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी और समिति के सदस्य।

पटना में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक में पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल अवसंरचना के विकास पर व्यापक चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में 06 सांसदों, 01 विधायक और समिति के 30 अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जन-आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि को लेकर कई बहुमूल्य सुझाव दिए गए, जिस पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, रामप्रीत मंडल, अशोक कुमार यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, विष्णु दयाल राम, सांसद शांभवी और विधायक रामनिवास शाह समेत समिति के अन्य सदस्यों ने शिरकत की। सदस्यों ने रेलवे द्वारा नई लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण और स्टेशनों के पुनर्विकास जैसे बुनियादी ढांचों के कार्यों में आई तेजी पर संतोष जाहिर किया। इसके साथ ही, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सदस्यों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

बैठक के शुभारंभ पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेल उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और दक्षता के साथ आगे बढ़ रही है और यात्री सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक का समापन अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ। यह बैठक रेल विकास और यात्री सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Tags:    

Similar News