वडोदरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार का असर: 9 और 10 जुलाई को 25 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 के विस्तार के चलते पश्चिम रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। 9 और 10 जुलाई को 25 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनका शॉर्ट ओरिजिनेशन और टर्मिनेशन किया गया है। अपनी ट्रेन की स्थिति यहाँ विस्तार से जानें।

Update: 2026-07-07 14:34 GMT

वडोदरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का पीला साइनबोर्ड, जिस पर स्टेशन का नाम हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी में लिखा है।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में रेल परिचालन के आधुनिकीकरण के तहत वडोदरा स्टेशन पर व्यापक सिग्नलिंग अपग्रेडेशन और यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस कड़ी में 34 वर्ष पुरानी सीमेंस निर्मित रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई, जिसका सफल कमीशनिंग 01 जुलाई 2026 को हुआ। वर्तमान में स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के विस्तार का सिविल कार्य चल रहा है, जिसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते कुछ ट्रेनों का 10 जुलाई 2026 तक विश्वामित्री, बाजवा, छायापुरी, प्रतापनगर और मकरपुरा स्टेशनों पर अस्थायी शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन का विस्तार किया गया है।

प्रभावित ट्रेनों में वडोदरा–कोटा एक्सप्रेस 09 और 10 जुलाई को छायापुरी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और वडोदरा-छायापुरी के बीच निरस्त रहेगी, जबकि कोटा–वडोदरा एक्सप्रेस 08 और 09 जुलाई को छायापुरी पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अहमदाबाद–वडोदरा इंटरसिटी और वडोदरा–अहमदाबाद इंटरसिटी 09 और 10 जुलाई को बाजवा स्टेशन से प्रभावित रहेंगी। वडोदरा–दाहोद मेमू, वडोदरा–गोधरा मेमू 09 और 10 जुलाई को छायापुरी से ओरिजिनेट होंगी। वडोदरा–वटवा मेमू की विभिन्न ट्रेनें 09 और 10 जुलाई को बाजवा से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी, वहीं सूरत–वडोदरा मेमू 09 और 10 जुलाई को विश्वामित्री पर टर्मिनेट होंगी। गोधरा–वडोदरा मेमू और दाहोद–वडोदरा मेमू 09 और 10 जुलाई को छायापुरी पर टर्मिनेट की जाएंगी। वटवा–वडोदरा मेमू 09 और 10 जुलाई को बाजवा पर टर्मिनेट होंगी। वडोदरा–वलसाड इंटरसिटी 09 और 10 जुलाई को बाजवा से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर वडोदरा में 17:05/17:10 बजे तक रुकेगी। वलसाड–वडोदरा पैसेंजर 09 और 10 जुलाई को मकरपुरा पर टर्मिनेट और वडोदरा–वलसाड पैसेंजर मकरपुरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। वडोदरा–वटवा पैसेंजर 09 और 10 जुलाई को प्रतापनगर से सुबह 5:40 बजे ओरिजिनेट होकर वडोदरा में 06:25/06:30 बजे रुकेगी। वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी और जामनगर–वडोदरा पैसेंजर 09 और 10 जुलाई को बाजवा स्टेशन से प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर ट्रेनों के समय और अद्यतन जानकारी देखने का अनुरोध किया है।

Tags:    

Similar News