नोहर: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार और भावी रणनीति पर चर्चा
विहिप की बैठक में ग्राम समिति, सत्संग विस्तार और हिंदू हित चिंतक अभियान को लेकर आगामी योजनाओं पर रणनीति तैयार की गई।
तस्वीर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक के दौरान कमरे में उपस्थित सदस्य दिखाई दे रहे हैं।
नोहर में विश्व हिंदू परिषद की आवश्यक बैठक संघ कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलामंत्री कृष्ण गेदर ने की। इसमें राष्ट्र और धर्महित से जुड़े कार्यों के साथ संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, महानगर मंत्री बीकानेर राजेश सोनी और प्रांत सह प्रमुख धर्मप्रसार भूपेश वैष्णव ने विहिप की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने हिंदू हित चिंतक अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्राम समिति एवं सत्संग विस्तार कार्य के संबंध में भी बताया।
वक्ताओं ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए हिंदू हित के प्रत्येक कार्य में अग्रणी रहने के लिए सभी को प्रेरित किया। आरएसएस दी खंड प्रचारक लक्ष्मण एवं नगर विस्तारक ताराचंद ने भी राष्ट्रहित व सामाजिक चेतना विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में जिला सहमंत्री दलीप सोनी, अमित स्वामी, राजू रांका, बंटी शास्त्री, विनोद बबेरवाल, गीतेश पारीक, डीआर जाखड़ आदि मौजूद रहे। अंत में जिला प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सांखी ने सभी का आभार जताया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, ग्राम समिति, सत्संग विस्तार और हिंदू हित चिंतक अभियान को लेकर आगामी कार्यों पर चर्चा प्रमुख रही।