नोहर में आयोजित बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए सदस्य।

नोहर। जिला सिंधी महापंचायत की बैठक सिंधी मंदिर नोहर में जिलाध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नोहर, भादरा, ऐलनाबाद और रावतसर सहित विभिन्न सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में समाज की वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की दिशा को लेकर विभिन्न समाजहित के मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों से बचाव, युवाओं को संस्कारों से जोड़ने, सिंधी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान समाज की वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस अवसर पर नोहर नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षद अभिषेक बचवानी एवं सुनील कुमार कार्या का जिला सिंधी महापंचायत की ओर से सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने दोनों पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

बैठक में बाबा साहब बुलचंद भागवानी, पूज सिंधी पंचायत अध्यक्ष रमेश वाधवानी, झमूमल जगवानी, ईश्वर दास टिंडवानी, रमेश कुमार धर्मचंदानी, रामचंद्र रेलवानी, गुलाब राय, देवेंद्र कुमार लखीसरानी, मोहनलाल मलगनी, लालचंद गंगवानी, मंगाराम पेसवानी, हेमंत कुमार खेमनानी, गणेश कुमार मंघनानी, गोपी किशन भागवानी, कुंदन लाल सोनी, सुनील कुमार कार्या, ओमप्रकाश लालवानी, विमल कुमार गुरनानी, राजकुमार मोटवानी, दिलीप कुमार दरयानी सहित बड़ी संख्या में पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो सम्मान करते हुए।


Tags: