तस्वीर में नोहर महाविद्यालय के मंच पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाएं बैठी हैं।

नोहर। स्थानीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित 24 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ पर्सनल सिक्योरिटी और साइबर जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्रीमती सुमन ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाया। वहीं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य महिला नीति-2021 के अंतर्गत पर्सनल सिक्योरिटी और साइबर जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरोज कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा के साथ पर्सनल सिक्योरिटी और साइबर जागरूकता का ज्ञान छात्राओं के लिए बेहद जरूरी है। इससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. एकता देवी, सुश्री मंजिंदर, सुश्री सुप्रिया एवं श्रीमती सुमन उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सजग और आत्मविश्वासी बनाना है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन आत्मरक्षा तकनीकों के अभ्यास के साथ पर्सनल सिक्योरिटी और साइबर जागरूकता पर भी जोर दिया गया।

Tags: