आंवला नवमी पर्व के अवसर पर गंगापुर सिटी में आंवला वृक्ष के पास खड़ी महिलाएं पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

गंगापुर सिटी में महिलाओं ने आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष का विधिवत पूजन किया, उसकी परिक्रमा की और पारंपरिक कथा का श्रवण कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

निर्मला खारवाल ने बताया कि महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की सुख-समृद्धि, पुत्रों की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने से बड़ों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाजसेवी अंजना रावत ने बताया कि इस प्रकार के रीति-रिवाज और परंपराओं से धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति तथा आपसी प्रेम और सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिलता है।

इस अवसर पर निर्मला खारवाल, अनीता आमेरिया, आकांक्षा खंडेलवाल, कृष्णा बंसल, काजल बंसल, कोमल बंसल, अंजू गुप्ता, रानू, मंजू और पूजा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर श्रद्धा और उल्लास के साथ आंवला नवमी का पर्व मनाया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Tags: