गंगापुर सिटी की गौशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक गाय के साथ श्री वैश्य गरिमा मंच की महिलाएं खड़ी हैं।

गंगापुर सिटी में श्री वैश्य गरिमा मंच के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व पर खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास नेहरू रोड स्थित गौशाला में गौसेवा एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर दीपदान किया। इसके बाद गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई।

कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा समिति मिर्जापुर की अध्यक्ष उषा गर्ग, श्री वैश्य गरिमा मंच की कोषाध्यक्ष रेखा जैन, संगठन मंत्री निर्मला खारवाल, अभिलेखा जैन एवं सुषमा गुप्ता ने सर्वप्रथम गौमाता को चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई और दीपदान किया गया।

इस अवसर पर श्री वैश्य गरिमा मंच की जिला अध्यक्ष अंजना रावत ने कहा कि कार्तिक माह में किए जाने वाले दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष धार्मिक महत्व है। हमें अपने जीवन में गौसेवा, दान-पुण्य और समाजसेवा जैसे पुनीत कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गौसेवा में भाग लिया। गौमाता की सेवा कर महिलाओं ने आत्मिक आनंद एवं संतोष की अनुभूति की। इस दौरान श्री वैश्य गरिमा मंच के आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अमिता डंगायच, मंजू बड़ाया, शिमला गोयल, राधा गोयल, दुलारी गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, गीता जी गुप्ता, सरिता गुप्ता, भाग्यश्री एवं लक्ष्मी सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने गौसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

Tags: