तस्वीर में गंगापुर सिटी में मानसिंह गुर्जर और अन्य लोग महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दिख रहे हैं।

गंगापुर सिटी में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की उपस्थिति में सुबह पंचायत समिति स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया गया और उनके अहिंसा, सत्य तथा देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से निभाई गई सक्रिय भूमिका को याद किया गया।

इसके बाद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नसिया कॉलोनी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे। यहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सादगीपूर्ण व्यवहार को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोर्ट सर्कल चौराहे पर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए स्वच्छ कारों के साथ सफाई अभियान में सहयोग किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा, “राष्ट्रपिता गाँधीजी अहिंसा के पुजारी थे, पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्रीजी जय जवान, जय किसान के पक्षधर थे।” उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रपिता गांधी जी के अहिंसात्मक जीवन एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के सादगीपूर्ण एवं सैद्धांतिक व्यवहार से प्रेरणा लेकर अपने अधिकार और कर्तव्यों को निभाना चाहिए।

जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महेंद्र दीक्षित, जमनालाल वैष्णव, मिथलेश व्यास, दीपक सिंघल, रामसिंह खटाना, ओमप्रकाश डंगायच, धनेश शर्मा, कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, पार्षद राजेन्द्र गुप्ता, रवि भूषण जैमिनी, अतुल शर्मा, अनीता अवस्थी, विजेन्द्र गुर्जर, चन्द्रशेखर, रामभरोसी जांगिड़, नीरू यादव, शिवदयाल जोशी, विकास सैनी, चिरंजी लोधा, प्रेमलता जाटव और सीताराम गुर्जर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: