तस्वीर में गंगापुर सिटी में सम्मानित होने के बाद महिलाओं संग खड़ी अंजना रावत।

गंगापुर सिटी। श्री वैश्य गरिमा मंच की सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अंजना रावत का खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल की ओर से उनके निजी आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष प्रिया डंगायच, उपाध्यक्ष सीमा राजोरिया, सांस्कृतिक मंत्री उषा डांस एवं सदस्यों ने अंजना रावत को माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया।

अंजना रावत ने महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया डंगायच एवं समस्त टीम सहित उपस्थित सभी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री वैश्य गरिमा मंच के जिला अध्यक्ष के रूप में मिले नए दायित्व को वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर सीता जी, रेखा जी, किरण जी, सुनीता जी, कविता जी, मंजू जी, सीमा जी, उषा जी और ममता जी उपस्थित रहीं।

Tags: