अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत 3 और 4 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी परिसर में दो दिवसीय श्री अग्रसेन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, श्री महालक्ष्मी आरती और डांडिया कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मेला संयोजक अशोक मंगल ने बताया कि श्री अग्रसेन मेले में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा चाट स्टाल, आइसक्रीम, बेकरी, स्पेशल टिक्कड़ सहित विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे।

समिति महामंत्री सतीश महसवा ने बताया कि अग्रवाल बंधुओं, बच्चों और महिलाओं के लिए मेले को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर मेला परिसर में मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। जल, पार्किंग, स्टाल, टेंट, लाइट, माइक, स्टेज और अतिथि स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कमेटी सदस्यों अरूण गुप्ता, दिनेश सेवा, अनिल रिंकू गुप्ता, मनीष जीवली, वासुदेव बंसल, वीरेंद्र आर्य, रमेश नाबालिग, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आकाश पीलोदा, नरेश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, वेदप्रकाश मंगल सहित समिति सदस्यों को दी गई।

अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा ने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं, माताओं, बहनों, युवाओं और बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय श्री अग्रसेन मेले में पहुंचने की अपील की। मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों के साथ विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समिति की ओर से तैयारियां की गई हैं।

Tags: