सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी में बसपा की बैठक, सी पी सिंह होंगे मुख्य अतिथि
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव प्रत्याशियों को लेकर वरिष्ठ बसपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बनेगी चुनावी रणनीति।
बहुजन समाज पार्टी जिला सवाई माधोपुर के जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य का बीएसपी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का कार्यक्रम 03 अकटुबर 2026 शनिवार को प्रातः 11 बजे पी डबल्यू डी रेस्ट हाउस, गंगापुर सिटी में होगा। कार्यक्रम में बीएसपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सी पी सिंह जी, केन्द्रीय स्टेट प्रभारी व राजस्थान-हरियाणा मुख्य प्रदेश प्रभारी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय हरिसिंह तेन गुरिया जी, मुख्य जॉन प्रभारी बसपा राजस्थान, माननीय एडवोकेट बनवारी लाल जीबैरवा, जॉन प्रभारी तथा माननीय अमरसिंह बंशीवाल जी, जॉन प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय हरिओम गोगरिया जी, प्रदेश सचिव और माननीय राजेश भोजवाल जी, प्रदेश सचिव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनोज कुमार मीना, जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर करेंगे।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से सभी जिला कमेटी, विधान सभायो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का संदेश ‘जय भीम, जय बीएसपी’ रहेगा।