तस्वीर में लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा के पदाधिकारी और सदस्य एक मेडिकल स्टोर के बाहर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के पोस्टर का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।   

गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा द्वारा श्री श्याम पैरामेडीकल संस्थान दौसा के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन सभापति लायन कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि क्लब का यह सिग्नेचर प्रोजेक्ट पिछले 8 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से अब तक हजारों मोतियाबिंद रोगियों को लाभ मिल चुका है। इस वर्ष भी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 से वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में किया जा रहा है। शिविर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आयोजित होगा।

क्लब सचिव लायन वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि शिविर का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर सभापति लायन कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ एवं वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक लायन डॉ. मनोज जैन द्वारा किया जाएगा। शिविर के मुख्य समन्वयक लायन डॉ. मनोज जैन एवं लायन मुकेश राजाराम मीना हैं।

शिविर के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए लायन शशिकांत शुक्ला, लायन विश्वनाथ गोयल, लायन सोमव्रत अग्रवाल, लायन शिवराज जांगिड़, लायन अतुल डंगायच एवं लायन सचिन बंसल को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना ने बताया कि वर्धमान हॉस्पिटल द्वारा इस सेवा कार्य के लिए निःशुल्क हॉस्पिटल परिसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ लेने के लिए रोगी को मात्र अपने आधार कार्ड की प्रति साथ लानी है। लायंस क्लब गरिमा द्वारा स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य जीवन की ओर अग्रसर करना है। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Tags: