ज्योतिष क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न से सम्मानित मनोज मनु पाराशर।   

डीग, 20 अक्टूबर। शहर के युवा कवि और साहित्यकार मनोज मनु पाराशर को जीवरण फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पाराशरीय ज्योतिष एवं जन्म कुंडली के क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव, ज्ञान और समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

मनोज मनु पाराशर ज्योतिष के साथ-साथ साहित्य, पांडित्य कर्म, संगीत और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से भी निरंतर समाज को अपनी सेवाएं देते रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और पाराशरीय ज्योतिष एवं जन्म कुंडली के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए जीवरण फाउंडेशन ने उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जीवरण फाउंडेशन ने मनोज मनु पाराशर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रदान कीं। राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित होने के साथ ही मनोज मनु पाराशर की ज्योतिष, साहित्य, संगीत और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां चर्चा में आई हैं।

Tags: