डीग में चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत, दो बेंच गठित
| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित दो बेंच आपसी समझौते के माध्यम से एनआई एक्ट की धारा 138 के लंबित मामलों का निस्तारण करेंगी।
डीग। चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे के लिए डीग में 21 नवंबर, शनिवार को द्वितीय विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के तहत दर्ज मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
विशेष लोक अदालत के सुचारु संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर दो बेंचों का गठन किया गया है। पहली बेंच में एडीजे सरोज मीणा और अधिवक्ता इन्द्राज को नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी बेंच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे रामकृष्ण शर्मा तथा अधिवक्ता आनंद प्रकाश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित धारा 138 चेक बाउंस के मामलों को पक्षकारों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। इसके लिए गठित दोनों बेंच मामलों की सुनवाई और समझौता प्रक्रिया के माध्यम से लंबित प्रकरणों के निस्तारण का कार्य करेंगी।