डीग के खोहरी गांव स्थित श्री लाल जी महाराज मंदिर में गोपाष्टमी पर गौशाला का वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ।

डीग, 17 नवंबर। डीग जिले के खोहरी गांव स्थित महाराज मंदिर श्री लाल जी महाराज मंदिर में गौशाला का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस उत्सव में गौ पूजन, गौ भंडारे, भजन संध्या और अन्नकूट प्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

उत्सव के दौरान विधि-विधान से गौ पूजन किया गया तथा गौ भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भजन संध्या में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर सिद्ध पीठ पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी कौशल किशोर दास जी महाराज ने गोपाष्टमी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया।

उत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गौ सेवा, संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया गया।

Tags: