ललित तिवारी डीग व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नियुक्त
| भरतपुर जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, 22 दिसंबर को होगा व्यापारी महाकुंभ।
तस्वीर में डीग में व्यापार महासंघ की बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित तिवारी और अन्य व्यापारी नजर आ रहे हैं।
डीग। व्यापारिक संगठन को मजबूती देने की दिशा में डीग में आयोजित व्यापार महासंघ की बैठक में प्रमुख व्यवसायी ललित तिवारी को सर्वसम्मति से डीग व्यापार महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय 17 नवंबर को व्यापार महासंघ भरतपुर के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में लिया गया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से ललित तिवारी के नाम पर सहमति जताई और उन्हें डीग व्यापार महासंघ की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिला महामंत्री संजीव शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, ऑटोमोबाइल संघ के अध्यक्ष मोहनचंद सिंघल, जिला मंत्री बंटी व्यास, नगर परिषद डीग के सभापति प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता, निवर्तमान सभापति निरंजन टकसालिया, दाऊ दयाल नसवारिया, नरेश गोयल, फूल चंद अग्रवाल, राजू काका और गुड्डू सेठी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी 22 दिसम्बर को भरतपुर में आयोजित होने वाले व्यापार महासंघ के स्थापना दिवस एवं व्यापारी महाकुंभ को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
ललित तिवारी की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति के साथ डीग व्यापार महासंघ को नया नेतृत्व मिला है। वहीं, 22 दिसम्बर को भरतपुर में प्रस्तावित स्थापना दिवस एवं व्यापारी महाकुंभ के प्रचार-प्रसार की दिशा में पोस्टर विमोचन को बैठक का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।