तस्वीर में सिर पर साफा और गले में दुपट्टा पहने प्रदीप शर्मा खड़े नजर आ रहे हैं।

डीग। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को डीग नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार मीणा ने बताया कि उपसभापति पद के चुनाव में नगर परिषद के कुल 40 मतदाताओं ने मतदान किया और सभी 40 मत पड़े।

उपसभापति पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ बंटू को सभी 40 मत प्राप्त हुए। वहीं अन्य प्रत्याशी राहुल लवानिया और गौरव सोनी को एक भी मत नहीं मिला। इस प्रकार प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ बंटू ने 40 मत हासिल कर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की।

मतदान प्रक्रिया के दौरान डीग सीओ सीताराम बैरवा और नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह मौजूद रहे। नगर परिषद उपसभापति प्रदीप शर्मा उर्फ बंटू ने 40 मत प्राप्त किए।

इस तरह डीग नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ बंटू ने सभी 40 मत हासिल कर पद पर जीत दर्ज की।

Tags: