25 सितंबर की जगह अब 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, डीग में बदली तारीख
डीग जिले में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। जिला कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी।
Update: 2026-09-21 08:10 GMT
डीग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की डीग जिले में निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 25 सितंबर के स्थान पर 3 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा 25 सितंबर को अवकाश घोषित किए जाने के कारण परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
अब डीग जिले में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होगी।