डीग। दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देने के लिए डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह सोमवार, 9 नवंबर को डीग पहुंचेंगे। विधायक दोपहर एक बजे शहर में पहुंचकर समस्त शहरवासियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह सोमवार दोपहर एक बजे लछमन मंदिर डीग पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वे लछमन मंदिर से मुख्य बाजार, लोहमंडी और नई सड़क मार्ग से होते हुए शहरवासियों से संपर्क करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मार्गों पर लोगों से मिलकर दीपावली की राम-श्यामां करेंगे और पर्व की शुभकामनाएं देंगे।

विधायक के इस कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर उनका जनसंपर्क प्रस्तावित है। दीपावली के अवसर पर शहरवासियों से सीधे मुलाकात कर शुभकामनाएं देने के लिए उनका सोमवार को डीग आगमन निर्धारित है।

Tags: