तस्वीर में डीग बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में ज्ञापन सौंपता हुआ दिखाई दे रहा है।

डीग। बार एसोसिएशन डीग के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर में राजस्थान के मुख्य न्यायाध्यापति संजय अग्रवाल और प्रभारी जज जिला डीग अनुरूप सांगवी से मुलाकात कर डीग की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस दौरान मुख्य न्यायपति संजय अग्रवाल ने कहा कि 2 तारीख को प्रभारी जज डीग न्यायालय परिसर का अवलोकन करेंगे। इससे डीग न्यायालय परिसर की समस्याओं के निरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाध्यापति अशोक कुमार जैन से भी मुलाकात की। इस मौके पर बार के अध्यक्ष सुबोध पाराशर, पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्णा शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार बंसल एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जयपुर से वरिष्ठ अधिवक्ता परेश चौधरी, एडवोकेट बल्लभ चौधरी और एडवोकेट निधि खंडेलवाल मौजूद रही।

प्रतिनिधिमंडल की हाई कोर्ट में हुई इन मुलाकातों के बाद 2 तारीख को प्रभारी जज द्वारा डीग न्यायालय परिसर के अवलोकन को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई समस्याओं के प्रत्यक्ष निरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Tags: