डीग में 14 साइबर ठग गिरफ्तार, सेक्सटॉर्शन और सस्ती बुकिंग के नाम पर करते थे ठगी
डीग में ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस ने 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपी सेक्सटॉर्शन, सस्ती होटल बुकिंग, भैंस खरीद-बिक्री और पुलिस अधिकारी बनकर वित्तीय ठगी करते थे। मोबाइल, सिम और मोटरसाइकिल जब्त।
डीग, 29 सितंबर। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउण्टडाउन’ के तहत डीग पुलिस ने कुल 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 2 फर्जी सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस थाना कामां और डीएसटी डीग की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कुल 12 मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी सेक्सटॉर्शन, लग्जरी होटलों के कमरे सस्ती दरों पर बुक करने के नाम पर, अच्छी नस्ल की भैंसों को सस्ती दरों पर खरीदने-बेचने के नाम पर, परिचित बनकर झांसे में लेने तथा पुलिस अधिकारी बनकर डराने-धमकाने के जरिए वित्तीय ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में जहीर पुत्र याकुब, जाति मेव, उम्र 22 साल, निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग; मोईन पुत्र जावेद, जाति मेव, उम्र 20 साल, निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग; रोहिन पुत्र जावेद, जाति मेव, उम्र 19 साल, निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग; रिजवान पुत्र हुसैन, जाति मेव, उम्र 25 साल, निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग; जाहिद खान पुत्र इलियास, जाति मेव, उम्र 30 साल, निवासी सबलाना थाना कामां डीग; वसीम अकरम पुत्र इलियास, जाति मेव, उम्र 23 साल, निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग; तामिर हुसैन पुत्र इलयास, जाति मेव, उम्र 28 साल, निवासी ढाणा थाना कामां डीग; असपाक पुत्र इलयास, जाति मेव, उम्र 30 साल, निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग; सोहिल पुत्र शेर मौहम्मद उर्फ शेरु, जाति मेव, उम्र 19 साल, निवासी ढाणा थाना कामां डीग; रोबिन पुत्र नबाब, जाति मेव, उम्र 19 साल, निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग; कादिल पुत्र रसीद, जाति मेव, उम्र 19 साल, निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग और परवेज पुत्र रसीद, जाति मेव, उम्र 24 साल, निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग शामिल हैं।
वहीं, ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस थाना डीग, साइबर सेल और डीएसटी टीम डीग की कार्रवाई में साइबर ठगी करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की।
इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में रामअवतार पुत्र रामजीत, जाति गुर्जर, उम्र 20 साल, निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग और दीपक पुत्र करनसिंह, जाति गुर्जर, उम्र 19 साल, निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग शामिल हैं।
ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत हुई इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 14 साइबर ठगों की गिरफ्तारी और मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड तथा मोटरसाइकिल की जब्ती की गई है। पुलिस की कार्रवाई से साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों से जुड़े आरोपियों के खिलाफ अभियान की कार्रवाई सामने आई है।