महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में 22 सितंबर की रात्रि आयोजित ‘महासती सुभद्रा’ की नाट्य प्रस्तुति ने आस्था, संस्कार, त्याग, संयम और नारी-शक्ति की गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजू रेखा जी तथा साध्वीवृंद के विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कन्या मंडल की बेटियों ने अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों एवं अतिथियों का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की अध्यक्ष लतिका डागलिया ने आत्मीय भाव से किया। नाट्य प्रस्तुति के दौरान कन्या मंडल की बेटियों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के माध्यम से यह संदेश प्रस्तुत किया गया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, संस्कार, संयम और आत्मबल जीवन को नई दिशा देने की शक्ति रखते हैं।

दक्षिण मुंबई की कन्या मंडल से अवधि वागरेचा, महेक ओस्तवाल, कृषा सोनी, हीर वागरेचा, कोमल सुराणा, दृषि कच्छारा, निया कच्छारा, छवि बर्लोटा, वानी सिंघवी, जिया सुराणा, फिया सिंयाल, दिनिशा निम्जा, नम्रता जैन और ईशा धाकड़ ने नाट्य प्रस्तुति में भाग लिया।

कार्यक्रम में महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, मुंबई सभा के मंत्री गौतम डांगी, कोषाध्यक्ष रिंकू बाफना, उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना, पूर्व अध्यक्ष भावरलाल कर्णावट, मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़, सुनील ईटोडिया, सुरेश डागलिया, गिरीश सिसोदिया, टीपीएफ के पूर्व अध्यक्ष दीपक डागलिया एवं राज सिंघवी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

तेरापंथ सभा, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, मंत्री पवन बोलिया, कोषाध्यक्ष अशोक धींग, निकेश वागरेचा एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, मंत्री श्रेयांश मुणोत, कोषाध्यक्ष रोनक धाकड़ एवं उनकी ऊर्जावान टीम का भी विशेष सहयोग रहा।

कन्याओं को अभिनय कौशल, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग, बैकस्टेज व्यवस्था एवं माइक हैंडलिंग में प्रीति डागलिया, रेखा कच्छारा, सविता कच्छारा, रेनू बोलिया एवं गुंजन सुराणा का विशेष सहयोग मिला। जतीन सर ने पूरे कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया।

कन्या मंडल प्रभारी शिल्पा सिंघवी एवं वंदना वागरेचा ने बेटियों को निरंतर प्रेरित करते हुए अथक परिश्रम किया और प्रस्तुति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता में पुष्पा कच्छारा, रितिका शिशोदिया, वनीता धाकड़, संगीता राठौड़, सुमन ढेलरिया एवं शुभांगी जवेरी का भी विशेष सहयोग रहा। अंत में भाग्यश्री मेहता ने आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम के समापन पर पूरे सभागार में “ॐ अर्हम्” का मंगल उच्चारण गूंज उठा। ‘महासती सुभद्रा’ की नाट्य प्रस्तुति ने आस्था, संस्कार, संयम, त्याग और नारी-शक्ति के संदेश को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों के लिए इसे एक यादगार अनुभव बना दिया।

Tags: