सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
चित्तौड़गढ़ में सेतुमार्ग माहेश्वरी महिला मंडल के सावन उत्सव में महिलाओं ने गीत, नृत्य, गेम्स और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया।
तस्वीर में सेतुमार्ग माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य पारंपरिक परिधानों में सावन उत्सव के दौरान एक मंच पर नजर आ रही हैं।
सेतुमार्ग माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन उत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंग में रंगते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में रतन काबरा ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी स्नेह, एकता एवं आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
सावन उत्सव के दौरान पिंकी मूंदडा, वृंदा मालीवाल, शिवानी मंत्री, गायत्री लढ़््ढा, प्रियंका मूदंडा, प्रियंका समदानी, नेहा लढ़्ढा, सोनू पोरवाल, ममता जागेटिया, टीना भंडारी, रीना लढ़्ढा एवं सुरभि काबरा ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन किया। वहीं मीता राठी, अनिता खटोड़, कोकिला डागा, मंजू धुप्पड़, अभिलाषा पोरवाल, चंदा सोमानी एवं सुनीता धुप्पड़ सहित वरिष्ठ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। सभी उपस्थित महिलाओं ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
तृप्ती कल की टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आयोजित गेम्स एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में कृष्णा सोमानी, प्रियंका डाड एवं विमला कल लीला लड़्ढा विजेता रहीं।
आयोजन में मंडल की पदाधिकारी वैशाली गादिया, अर्चना मोदानी, संध्या काबरा, तृप्ती काबरा, भारती पोरवाल, चंदा सोमानी, अभिलाषा पोरवाल, रीना लड्डा, मोनिका मूंदडा, मंजू सोनी सहित अन्य सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अंत में सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। सावन की उमंग, गीत-संगीत, मनोरंजन और आपसी मेलजोल से सजा यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।