आनंद विहार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन लहरिया उत्सव, भजनों पर झूमीं महिलाएं
चित्तौड़गढ़ के आनंद विहार में महिला मंडल ने सावन लहरिया उत्सव मनाया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने भजन गाए और नृत्य किया।
तस्वीर में आनंद विहार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सावन लहरिया उत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही महिला मंडल की सदस्य।
आनंद विहार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आनंद विहार महिला मंडल की ओर से सावन लहरिया उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। उत्सव में महिला मंडल की सदस्यों ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधान पहनकर भाग लिया और भजन गायन के साथ नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी और नृत्य किया। इससे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती की गई। इसके बाद सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया।
सावन लहरिया उत्सव में अंजू दाधीच, चंदा समदानी, अलका तोतला, निर्मला समदानी, अलका मूंदड़ा, प्रेमलता लड्डा, अंजू हेड़ा, गायत्री शारदा, प्रमोद कंवर, नेहा अटल, अपर्णा अरोड़ा, गीता झँवर, कृष्णा हेड़ा, अनीता समदानी, शेफाली, सुनीता पुंगलिया, पिंकी अजमेरा, मंजू चाष्टा, रश्मि गेलड़ा, निर्मला शर्मा, संगीता शर्मा, नीता झँवर, संगीता गगरानी, अंजू कलंत्री, वंदना, संगीता बांगड़, सुधा अजमेरा, कृष्णा सोमानी, रश्मि मरोठिया और आयुषी नारायणीवाल सहित आनंद विहार महिला मंडल की महिला सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता के साथ सावन लहरिया उत्सव का आयोजन भजन, नृत्य, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।