प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से सीधा संवाद, विधायक आक्या ने दिलाया विकास का भरोसा
चित्तौड़गढ़ के भरत बाग में युवा संवाद में रोजगार, लाइब्रेरी, खेल और विकास के मुद्दे उठे, शंकर गोरा और विधायक आक्या ने भरोसा दिलाया।
तस्वीर में भरत बाग चित्तौड़गढ़ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि और बैठे हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्थानीय भरत बाग में ‘युवा संवाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और मुख्य वक्ता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हर्षवर्धन सिंह, नगर परिषद चुनाव सह संयोजक अनन्त समदानी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्ण पाल सिंह चुण्डावत और प्रभारी रामपाल जाट मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘एक वोट चित्तौड़गढ़ के विकास के नाम’ रहा। शहर के विभिन्न वार्डों और बस्तियों से सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने मुद्दे खुलकर रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीधा संवाद रहा, जिसमें युवाओं ने बिना किसी हिचकिचाहट के मंच से सवाल पूछे।
युवाओं ने कहा कि उनके पास डिग्री है, लेकिन रोजगार नहीं है। इसके साथ ही लड़कियों के लिए सुरक्षित लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं की व्यवस्था, नशा मुक्ति, स्टार्टअप लोन और नगर परिषद में पारदर्शिता जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को सदैव सम्मान दिया है, लेकिन कांग्रेस ने युवाओं का हमेशा इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि युवा ही देश का वर्तमान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद चुनाव में टिकट से लेकर संगठन तक युवाओं को 50 प्रतिशत से अधिक भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान भाजपा का संकल्प है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘चित्तौड़ का युवा अब बाहर नहीं जाएगा।’ टूरिज्म सर्किट, नए औद्योगिक क्षेत्र और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनते ही युवा हित के कार्यों को पहली कलम से मंजूरी मिलेगी।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने सभी युवाओं को संकल्प दिलाया। इस पर सैकड़ों युवाओं ने हाथ खड़े कर एक स्वर में कहा कि ‘हम वोट देंगे भी और दिलाएंगे भी, एक वोट चित्तौड़ के विकास के नाम देंगे।’
कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कुमावत ने किया, जबकि आभार सूर्यप्रताप सिंह गुड्डा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, अविनाश शर्मा, किशन जाट, रविन्द्र शर्मा, गजेन्द्र प्रताप सिंह, बंटी मेवाड़ा, भेरूलाल जाट, रवि मेनारिया, सिद्धार्थ तातेड़, जितेन्द्र शर्मा, मुकेश डांगी, किशन गुर्जर, रतन वैष्णव, रामनरेश गाडरी, जगदीश मेनारिया, विशाल गर्ग, आशीष आर्य, आशा दशोरा, भरत मेनारिया, रवि विराणी, गोविन्द गुर्जर, प्रिंस शर्मा, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश जटिया, देवराज रजक, विपुल सिंह, मनोज चौधरी, शांतीलाल जाट, रवि बैरागी, कन्हैयालाल सुखवाल, कमल प्रजापत, पिनू मेनारिया, प्रकाश भट्ट, कृतिका जोशी, शांतीलाल गाडरी और प्रकाश गाडरी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।