संत रविदास जयंती पर चित्तौड़गढ़ में समरसता दीप अभियान, मीरा मंदिर में हुआ दीपदान

चित्तौड़गढ़ के मीरा मंदिर परिसर में संत रविदास जयंती पर समरसता दीप अभियान के तहत दीपदान व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Update: 2026-07-30 13:29 GMT

तस्वीर में दुर्ग के मीरा मंदिर परिसर में संत गुरु रविदास महाराज की जयंती पर समरसता दीप अभियान के तहत दीपदान करते हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में भक्त शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता दीप अभियान के तहत गुरुवार शाम दुर्ग स्थित मीरा मंदिर परिसर में दीपदान एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संत गुरु रविदास महाराज की चरण पादुका छत्री पर श्रद्धापूर्वक दीपदान किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजन माली ने बताया कि संत गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संत रविदास महाराज की चरण पादुका छत्री को फूलों एवं दीपों से सजाया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे मीरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने गुरु रविदास महाराज के जयघोष कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

समरसता दीप अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह, सागर सोनी, सुरेश झंवर, अनिल ईनाणी, भरत जागेटिया, हरीश ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, चन्द्र शेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, मनोज पारीक, संजू लढ्ढा, नंद किशोर लौहार, दिनेश चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, अभिमन्यु समदानी, दीपक पटवारी, तारावती धाकड़, मंजू पितलिया, कमलेश आमेरिया, विष्णु सेन, गोपाल शर्मा, जगपाल सिंह, चंचल महात्मा, भगवती सालवी, दीपक राजोरा, कांति लाल जैन, फतह लाल भड़कत्या, प्रिंस शर्मा, घनश्याम भांड, शुभम सुखवाल, अविनाश शर्मा, बसंती लाल सेन, अली असगर बोहरा, नीलेश नीलमणि और राजकुमार तोलंबिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आयोजित यह दीपदान कार्यक्रम उनके समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को स्मरण करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

Tags:    

Similar News