निकुंभ में चतुर्थ पूर्णिमा महा मंगल महोत्सव संपन्न, बालाजी अभिषेक से भजन संध्या तक उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

निकुंभ में श्री राम सत्संग सेवा परिषद के तत्वावधान में चतुर्थ पूर्णिमा महा मंगल महोत्सव आयोजित हुआ। बालाजी अभिषेक, हनुमान चालीसा, आरती और भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Update: 2026-07-30 10:54 GMT

मंदिर परिसर में आरती की थालियां हाथों में थामे पूजा-अर्चना करते और ताली बजाते हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

सादड़ी के निकुंभ में श्री राम सत्संग सेवा परिषद के तत्वावधान में चतुर्थ पूर्णिमा महा मंगल महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम श्री आशीर्वाद हनुमान मंदिर बस स्टैंड पर बालाजी अभिषेक, ध्वज पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महा मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजित हुआ।

परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि लाभार्थी रमेश चंद्र, रूप बसंत एवं सत्यनारायण स्वर्णकार परिवार द्वारा प्रातःकाल मंगल आरती के समय पूजा संकल्प के पश्चात पूर्णिमा महा मंगल महोत्सव का आयोजन कराया गया। मुख्य पुजारी अशोक दास वैष्णव की उपस्थिति में लाभार्थी परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ बालाजी की महा मंगल पूजा एवं आरती संपन्न की।

कार्यक्रम के दौरान पंकज टेंट हाउस एवं श्रीयान इवेंट्स के रमेश चंद्र कर्मठ की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन कर बालाजी की छवि भेंट की गई। मुख्य अतिथि भारत सिंह राठौड़ बिनोता परिवार का सत्संग परिषद की ओर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में सामूहिक पूजा-अर्चना के लिए उपस्थित रहे। लाभार्थी परिवार द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव का समापन रात्रि में आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Tags:    

Similar News