चित्तौड़गढ़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हुआ स्वागत
सर्किट हाउस में जनचेतना मंच और अरबन को-ऑपरेटिव बैंक परिवार ने किया अभिनंदन, संस्थागत गतिविधियों पर हुई चर्चा।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस में वासुदेव देवनानी अन्य लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस पर अल्प प्रवास के दौरान जनचेतना मंच एवं अरबन को-ऑपरेटिव बैंक परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैंक अध्यक्ष एवं जनचेतना मंच संस्थापक डॉ. आई. एम. सेठिया के नेतृत्व में बैंक निदेशक हेमंत शर्मा, रणजीत सिंह नाहर, बैंक महाप्रबंधक दिनेश खण्डेलवाल, सत्यनारायण शर्मा, बाल कृष्ण डाड़ एवं प्रबंध निदेशक डॉ वंदना वजीरानी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का उपरना ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ मंजू, एसपी धर्मेंद्र यादव, अति कलक्टर दिनेश धाकड़, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विहिप पदाधिकारी अनिल चतुर्वेदी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अभिनंदन के दौरान वासुदेव देवनानी ने जनचेतना मंच और अरबन बैंक टीम से संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान को लेकर चर्चा की। इसके बाद वे अजमेर के लिए प्रस्थान कर गए।