तस्वीर में निंबाहेड़ा चुनाव परिणाम के बाद दो लोग आपस में गले मिलते हुए।

निंबाहेड़ा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 में निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 27 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के 17 प्रत्याशी निर्वाचित हुए। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली ने निर्वाचित प्रत्याशियों की जानकारी दी।

रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली के अनुसार नगर परिषद निंबाहेड़ा के वार्ड संख्या 1 में भारतीय जनता पार्टी से लखन, वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी से संगीता कुमारी जाट, वार्ड संख्या 3 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहत बी, वार्ड संख्या 4 में भारतीय जनता पार्टी से गणपत लाल, वार्ड संख्या 5 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन लाल रेगर, वार्ड संख्या 6 में भारतीय जनता पार्टी से पिंकी, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी से कृष्णा, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी से पवन मीणा, वार्ड संख्या 9 में भारतीय जनता पार्टी से गोपाल, वार्ड संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अहमद नूर, वार्ड संख्या 11 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सलमा बेगम मेव तथा वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी से रेनू कोठारी विजयी रहीं।


इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी से अनिता माहेश्वरी, वार्ड संख्या 14 में भारतीय जनता पार्टी से प्रकाश चंद्र शर्मा, वार्ड संख्या 15 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गीता वैष्णव, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी से विक्रमादित्य, वार्ड संख्या 17 में भारतीय जनता पार्टी से रागिनी चतुर्वेदी, वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी से नीतु देवी सोमानी, वार्ड संख्या 19 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से हीना अली, वार्ड संख्या 20 में भारतीय जनता पार्टी से महिलपाल सिंह, वार्ड संख्या 21 से भारतीय जनता पार्टी से नीलेश मेहता, वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी से पुष्कर सोनी, वार्ड संख्या 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से मामुर खान, वार्ड संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहम्मद कुरैशी तथा वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी से लाल चंद तेली निर्वाचित हुए।

वार्ड संख्या 26 से भारतीय जनता पार्टी से अनुराधा, वार्ड संख्या 27 से भारतीय जनता पार्टी से रेखा नवलखा, वार्ड संख्या 28 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रवि प्रकाश सोनी, वार्ड संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जकी अहमद खान, वार्ड संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से चांदी बाई, वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी से पारस मल, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी से कालू सेन, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी से शिल्पा भुतड़ा, वार्ड संख्या 34 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से विपुल कुमावत, वार्ड संख्या 35 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुन्नी देवी तेली, वार्ड संख्या 36 में भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चंद्र सेन, वार्ड संख्या 37 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लाली बाई मीणा तथा वार्ड संख्या 38 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुभाष शारदा विजयी रहे।


वार्ड संख्या 39 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से निर्मला देवी मेघवाल, वार्ड संख्या 40 में भारतीय जनता पार्टी से वर्षा, वार्ड संख्या 41 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिलीप कुमार भाम्भी, वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी से गोपाल लाल शर्मा, वार्ड संख्या 43 में भारतीय जनता पार्टी से प्रेम कुमार बाहेती, वार्ड संख्या 44 में भारतीय जनता पार्टी से लक्षिता चैहान तथा वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय अंकिता कसोदिया विजयी रहीं।

इस प्रकार निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के 27, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 17 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी परिणामों में सभी 45 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों की स्थिति स्पष्ट हुई।

Tags: