गुरु पूर्णिमा पर भूपालसागर में उमड़ी श्रद्धा, मंदिरों-आश्रमों में गुरु वंदना के साथ लिया आशीर्वाद

भूपालसागर क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों और आश्रमों में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदना, आरती, महाप्रसाद, अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित भी किया।

Update: 2026-07-30 06:49 GMT

तस्वीर में श्री सांवलिया धाम आश्रम के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु आवागमन करते दिखाई दे रहे हैं

भूपालसागर। चित्तौड़गढ़। प्रातःकाल संवाददाता अरविंद गर्ग

भूपालसागर क्षेत्र में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरे दिन धार्मिक आयोजन और गुरु वंदना का क्रम चलता रहा।



 श्रद्धालुओं ने अपने-अपने इष्टदेवों के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन के मार्गदर्शक गुरुओं के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों एवं आश्रमों में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदना, आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन के आयोजन भी हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षार्थियों और शिष्यों ने अपने-अपने गुरुजनों के निवास स्थान एवं आश्रमों में पहुंचकर उन्हें कपड़े, फल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गुरुजनों ने अपने शिष्यों को जीवन में सत्य, धर्म और उच्च विचारों के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को सुदृढ़ किया।

Tags:    

Similar News