चित्तौड़गढ़ में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या (दाएं) के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचीं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (बायें)।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को अल्पप्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात कर उनके पिता रामसिंह आक्या के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत रामसिंह आक्या की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। रामसिंह आक्या 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे थे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए दोपहर में चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित भानफोर्ट पेलेस रिसोर्ट पहुंचीं। वहां जनप्रतिनिधियों सहित हरिओम सिंह आक्या ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत रामसिंह चौहान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंट कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

दिया कुमारी ने विधायक आक्या और उनके परिवार के साथ करीब आधे घंटे तक समय बिताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना प्रदान की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री वहां से प्रस्थान कर गईं।

इस अवसर पर सभापति अनिल ईनाणी, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, भरत जागेटिया, प्रवीण सिंह राठौड़, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, गौरव त्यागी, सत्यनारायण समदानी, अर्जुन मुंदड़ा, अनंत समदानी, रतन डांगी, पार्षद शैलेन्द्र झंवर, रामनरेश गाडरी, प्रदीप काबरा, रवि विराणी, पूरण सिंह राणा, राजन माली और रतन वैष्णव सहित मनोज पारिक आदि उपस्थित रहे।

Tags: