तस्वीर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जीतने पर रेफरी छात्र दीपक कीर का हाथ उठाते दिखे।

काकंरवा। 26 सितंबर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काकंरवा के प्रतिभावान छात्र दीपक कीर ने खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

70वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुल में किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काकंरवा के छात्र दीपक कीर का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

छात्र के राज्य स्तर पर चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शारीरिक शिक्षक मोहनलाल छीपा ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए कहा कि छात्र की यह उपलब्धि उनकी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी दीपक कीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Tags: