निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 153 रोगियों को मिला उपचार, 18 ऑपरेशन के लिए चयनित
चित्तौड़गढ़ में गुरुदेव सौभाग्य मुनि के छठे पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर में 153 रोगियों ने लाभ लिया। 18 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान डॉक्टर मरीजों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री अंबेश गुरु सेवा समिति के सौजन्य से गुरुदेव सौभाग्य मुनि के छठे पुण्य स्मृति दिवस पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 153 रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर का शुभारंभ समिति अध्यक्ष राकेश बड़ाला, पारस लोढ़ा, संपत डांगी, राजेश सेठिया, सुनीता डांगी, श्वेता सेठिया, अंकित सांखला, राहुल खेरोदिया, हस्तीमल चोरड़िया, हस्तीमल चंडालिया, सुरेश डांगी, किरण डांगी, वीरेंद्र पगारिया, लक्ष्मी लाल चंडालिया, अनिल पोखरणा, डॉ रतन लाल मारू, पारस बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
शिविर में 89 रोगियों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया, जबकि 33 रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इसके अलावा 31 रोगियों का रक्तचाप परीक्षण और 28 रोगियों की ब्लड शुगर जांच की गई। 19 मरीजों को पास की नजर के निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
उचित चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 18 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी रोगियों के ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से नेत्र सर्जन डॉ. कनिका तुलसानी द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे।
शिविर की सफलता में सी एम रांका, पारस पोखरणा, राजेंद्र संचेती, अशोक सेठिया, अशोक लोढ़ा, अभय बोहरा, अलानूर खान, सत्यनारायण ईनाणी, फतह भड़कत्या एवं रतन संजेती का विशेष योगदान रहा।