बड़ीसादड़ी में 'आँगन मिलन' कार्यक्रम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित
विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तुलसी का पौधा और प्रशस्ति-पत्र सौंपा गया।
बड़ीसादड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित 'आँगन मिलन' कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं और अतिथि।
बड़ीसादड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विकसित भारत अभियान के तहत 25 सितंबर को बड़ीसादड़ी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में ‘आँगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीना कुंवर राठौड़, पार्षद हेमलता डांगी, दीपिका चौधरी एवं स्नेहलता सोनी उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक जयंत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवाभाव एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन करना रहा। आँगन मिलन कार्यक्रम में सम्मान के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव और योगदान को रेखांकित किया गया।