चित्तौड़गढ़ में विहिप-बजरंग दल के चिकित्सा शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार

चित्तौड़गढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, दवाएं और सेवाओं का लाभ मिला।

Update: 2026-07-10 14:31 GMT

चित्तौड़गढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला इकाई की ओर से सेवा सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को गांधी नगर स्थित भीलों की झोपड़ी क्षेत्र में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया। योग्य चिकित्सकों से परामर्श के साथ ही लोगों को निःशुल्क दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

मनोज साहू ने बताया कि कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मातृशक्ति का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर में विभाग संघ चालक हेमन्त जैन, संघ के दिनेश भट्ट, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पांडिया, मनोज सोनी, मुकेश नाहटा, विश्वनाथ टांक, शेखर सोनी और जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थित मेडिकल टीम एवं चिकित्सकों का उपरना ओढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं को संभालने में मोहित अरोड़ा, अभिनन्दन काबरा, गोपाल छीपा, सागर व्यास, आशीष वैष्णव, हीरा लाल भोई, दिलीप जोशी, पंकज जीनगर, बबलेश शर्मा, विनोद पटवा, अंकित सोनी, सुमित हेड़ा, महावीर कीर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से डॉ ऋतिक चौधरी, डॉ श्रेष्ठ, डॉ अभिषेक, दिलीप खटोड़, रत्नेश जाट, दीपक बुनकर सहित श्याम लाल सालवी उपस्थित रहे। सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत आयोजित यह चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News