अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालाजी संस्थान के राहुल गुर्जर ने जीता कांस्य पदक

चित्तौड़गढ़ के बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के पहलवान राहुल गुर्जर ने बूंदी में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

Update: 2026-07-10 14:26 GMT

तस्वीर में राहुल गुर्जर और अन्य लोग सम्मान समारोह के दौरान मौजूद हैं।

Image ALT Text:

बूंदी के खेल संकुल इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के पहलवानों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के पांच पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें राहुल गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

मेडल विजेता पहलवानों तथा कुश्ती प्रशिक्षक शाशि विजय गांछा और जगपालसिंह राणावत का यति विनोदचन्द्र महाराज के सानिध्य में व्यायामशाला के संरक्षक विष्णु शर्मा एवं सचिव कमलेश गुर्जर ने सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह के दौरान बसंतीलाल पंचोली, भूपेन्द्र सिंह पंवार, आनन्द शर्मा, राजकुमार गांछा, रमेश जड़िया, दशरथ सनाढ्य, लोकेश गुर्जर, मुकेश बाथरा, योगेश पाराशर, लीला कंवर चौहान, पारस कंवर, सोनू कंवर, हनुमान शर्मा, माया देवी लौहार, खेमराज गुर्जर, भंवरसिंह राणावत, आलोक सिंह राठौड़, मनीष पुरी गोस्वामी, विरेन्द्र गवारिया, रणवीरसिंह राठौड़, देवेन्द्र सिंह राठौड़, बालकिशन भांड, रोहित रेगर, शेखर कुमावत, किशन गुर्जर सेंथी, मनोहर लौहार, प्रहलाद गुर्जर, अभयसिंह, देवीसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजेता पहलवानों का सम्मान करते हुए उनके आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं।

Tags:    

Similar News