भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर गौसेवा संग 150 पौधों का हुआ रोपण

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर चित्तौड़गढ़ में 150 पौधों का रोपण, गौसेवा और वाटर कूलर उद्घाटन सहित कई सेवा कार्य हुए।

Update: 2026-07-10 14:33 GMT

भारत विकास परिषद के सदस्य नेतावल गढ़ स्थित कालिका गौशाला परिसर में नए पौधे लगाते हुए।

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कालिका गौशाला नेतावल गढ़ पांछली में गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान गौशाला परिसर में 150 पीपल, नीम, जामुन, शीशम, बड़ सहित अन्य पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सदस्यों ने एक पेड़ अपने माता-पिता, बच्चों सहित अन्य परिजनों के नाम पर लगाकर प्रकृति और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कालिका गौशाला में गौमाता के सेवन के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हरी घास डलवाई गई। वरिष्ठ सदस्य द्वारा अपनी दोहिती के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उसके वजन के बराबर 58 किलो गुड़ गौमाता को सेवन करवाया गया।

गौशाला के मुख्य मार्ग पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक वाटर कूलर का मंत्रोच्चारण विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में गौसेवा, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से सेवा भावना का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कमल जैन, नवीन वर्डिया, बालकृष्ण धुत, महेश नुवाल, बृजेश मोदानी, रूप सिंह मेहता, सीताराम मालीवाल, राजेश पगारिया, नरेंद्र कुमार जोशी, मनोहर लाल मूंदड़ा, राम नरेश डाड, शिव कुमार कालिया, भगवती लाल समदानी, राजेश धुत, प्रवीण सोनी, रमेश चंद्र जागेटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News