चंद्रवंशी कहार भोई समाज की जिला बैठक में नई टीम का गठन, कावड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

चंद्रवंशी कहार भोई समाज की जिला बैठक में नई टीम का गठन हुआ और 17 अगस्त की विशाल महासंगम कावड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Update: 2026-07-10 14:29 GMT

चंद्रवंशी कहार भोई समाज की जिला बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए समाज के प्रतिनिधि।

चंद्रवंशी कहार भोई समाज की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की जिला टीम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। बैठक में समाज संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

भगवान भोई ने बताया कि बैठक में चंद्रवंशी कहार भोई समाज की जिला टीम में भोई खेड़ा, घोंसुडा, बस्सी, गिलुंड, पिपलीपाल, पंचदेवला, चामटी खेड़ा, चंदेरिया और मानपुरा समाज के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

रतन लाल ने बताया कि आगामी 17 अगस्त को छठी विशाल महासंगम कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कावड़ यात्रा पाडनपोल से संगम महादेव मंदिर भोई खेड़ा तक निकाली जाएगी।

बैठक के दौरान मनोनीत किए गए समाज के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही समाज के कार्यकर्ताओं को विभिन्न राजनीतिक दलों में जिम्मेदारी मिलने पर उनका भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

बैठक में बाल किशन, दिनेश, प्रेम, हेमराज, रतन, गोपाल, घीसू लाल, भेरू लाल सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित समाज के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

Tags:    

Similar News