सावन के आगमन पर चित्तौड़गढ़ के शिवालयों में गूंजे हर हर बम बम, शुरू हुए अनुष्ठान

चित्तौड़गढ़ में सावन शुरू होते ही शिवालयों में रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए, खरड़ेश्वर व हजारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन हुए।

Update: 2026-07-30 13:15 GMT

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के खरड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। सावन मास के शुरू होते ही शहर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर प्रारंभ हो गया है। प्रमुख शिवालय खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर हर बम बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

श्रद्धालुओं ने महादेव को दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत सहित विभिन्न सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया। इसके साथ ही बिल्वपत्र, आंक और धतूरा अर्पित कर ॐ नमः शिवाय और बम बम भोले के जयघोष करते हुए श्रद्धालु नजर आए। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में तड़के शुरू हुआ रुद्राभिषेक दोपहर तक चलता रहा।

खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान और श्रद्धालुओं की ओर से भगवान महादेव को ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र अर्पित किया गया। पं सूर्य प्रकाश त्रिपाठी और सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छत्र धारण करवाकर मंगल आरती की। इस दौरान पं ललित चौबीसा, किशन लाल सोनी, चंद्रेश सिंह तंवर, देवराज साहू, अरविंद ढिलीवाल, छोटू वैष्णव, बाबूलाल जीनगर, महेश सोनी, गणेश काबरा, अर्जुन सोनी, नारायण सोनी, जसकरण मोची, लाला भंडारी, बद्री लाल भराड़िया, जगदीश सोनी, सुमित हेड़ा, अभिनंदन काबरा, अशोक जोशी, अभिषेक मूंदड़ा, ओम मालीवाल और राजू भंडारी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

देवराज साहू ने बताया कि सावन माह शुरू होने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वहीं 16 अगस्त को खरड़ेश्वर महादेव की गांधी चौक से शाम 6ः30 बजे शाही सवारी निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः खरड़ेश्वर महादेव पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सावन सोमवार के अवसर पर महादेव के छप्पन भोग की झांकी के साथ इंडियन आइडल फेम सवाई भाट की भजन संध्या आयोजित होगी। इस भजन संध्या में माही जोशी भी अपनी प्रस्तुतियां देगी। सावन मास शुरू होने के साथ ही भजनों की गंगा ग्रुप की ओर से प्रतिदिन मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

वहीं श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन मास के शुभारंभ पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। महंत चंद्र भारती महाराज के सानिध्य में प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

पूजा के मुख्य यजमान हरियाणा के हिसार सिटी में रहने वाले नितिन सुरा, मोनिका और हिना चन्द्रादित्य रहे। आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि पं पवन शर्मा, शिवप्रकाश, मुरलीधर, सोनू, मनीष, भूपेश, जुगल, गोपाल, मुकेश, अरुण, भेरू, धर्मराज और सूरज प्रकाश सहित ब्राह्मणों ने रुद्री पाठ किया।

श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के दौरान महामृत्युंजय के अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संध्याकालीन समय में महा आरती और महादेव का मनमोहक भव्य दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। सावन के प्रारंभ के साथ चित्तौड़गढ़ के प्रमुख शिवालयों में धार्मिक गतिविधियां अब नियमित रूप से जारी रहेंगी।

Tags:    

Similar News