तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा और अधिकारी स्वच्छता की शपथ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।   

चित्तौड़गढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल सोलंकी ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

डॉ. सोलंकी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। इस दौरान 50 युवक-युवतियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छता अभियान के तहत डॉ. सोलंकी ने युवकों एवं किसानों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ हाथ धोने की प्रायोगिक विधि की जानकारी दी। अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों, जिनमें वर्मी कम्पोस्ट इकाई, अजोला इकाई, बकरी पालन, मुर्गीपालन इकाई एवं बगीचे शामिल हैं, की साफ-सफाई की गई और कचरे का निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में कृषि अवशेषों से वर्मी कम्पोस्ट बनाने तथा घरेलू अपशिष्ट का उपयोग कर गृह वाटिका स्थापित करने की जानकारी भी दी गई। केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, शंकर लाल नाई, राजू गुर्जर, बनवारी लाल मेहर आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट के उपयोग और साफ-सफाई से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रतिभागियों तक पहुंचाई गई।

Tags: