कई लोग कंटेनर सौंपते हुए चित्तौड़गढ़ में मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया के दौरान दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ के वर्धमान नगर में एक परिवार ने अपने परिजन के निधन के बाद नेत्रदान कर मानवता और परोपकार की मिसाल पेश की। शकुंतला पत्नी किशन लाल खटोड़ के निधन के पश्चात उनके पुत्र अनिल खटोड़, पौत्र गौरव और समस्त खटोड़ परिवार की सहमति एवं उपस्थिति में मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

परिवार की इस पहल के माध्यम से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में दृष्टि का उजाला आने की उम्मीद जगी है। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य से समाज में सेवा, संवेदना और परोपकार का संदेश भी पहुंचा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश, गोपाल, नंदकिशोर, कमलेश, समाजसेवी प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, गोपाल काबरा, मनोज नाहर, संजय नाहर, नरेश मेहता, लोकेश सोनी तथा नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी प्रकाश पोखरणा एवं नवनीत मोदी मौजूद रहे।

महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. कनिका तुलसानी के निर्देशन में वसीम खान ने कॉर्निया निष्कर्षण की प्रक्रिया संपन्न की। नेत्रदान के माध्यम से प्राप्त दोनों कॉर्निया दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए दृष्टि का माध्यम बनने की आशा है।

शकुंतला खटोड़ के निधन के बाद उनके परिवार द्वारा लिया गया यह निर्णय उनकी अमर विरासत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका नेत्रदान समाज को मानवता, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देने के साथ ही जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Tags: