दाहोद से चोरी 55 लाख का डम्पर चित्तौड़गढ़ में बरामद, पुलिस ने लावारिस हालत में पकड़ा
| गुजरात के दाहोद से चुराए गए 55 लाख रुपये के डम्पर को भादसोड़ा थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के सोहनखेड़ा-मण्डफिया रोड से लावारिस हालत में बरामद किया।
चित्तौड़गढ़ में गुजरात के दाहोद से चोरी हुआ 55 लाख का डम्पर पुलिस ने बरामद किया।
गुजरात के दाहोद जिले से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर चित्तौड़गढ़ जिले में लावारिस हालत में मिला। भादसोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डम्पर को सोहनखेड़ा-मण्डफिया रोड से बरामद कर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह डम्पर गुजरात के दाहोद जिले के थाना लिमड़ी क्षेत्र से चोरी हुआ था।
डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने भादसोड़ा थानाधिकारी को सूचना दी कि दाहोद जिले के थाना लिमड़ी क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र में होने की संभावना है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अक्षय कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित की और स्वयं के नेतृत्व में डम्पर की तलाश शुरू करवाई।
पुलिस टीम ने भादसोड़ा चौराहा, बागुंड और सोहनखेड़ा सहित संभावित मार्गों पर सघन तलाश की। इस दौरान सोहनखेड़ा-मण्डफिया रोड पर बिना नंबर का एक डम्पर लावारिस हालत में खड़ा मिला। मौके पर न तो चालक मौजूद था और न ही वाहन स्वामी मिला। पुलिस ने नियमानुसार फर्द जब्ती के माध्यम से डम्पर को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में डम्पर गुजरात के दाहोद जिले से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी सूरज कुमार ने मुखबिर से सूचना संकलित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
थानाधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेडकानि बालूराम, कानि तुलछाराम, सुशील कुमार, एएसआई सुरज कुमार, कानि अरविंद, कृष्णकांत एवं अशोक शामिल रहे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत का चोरी का डम्पर बरामद करने में सफलता हासिल की।
मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम अनुसंधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। गुजरात के दाहोद जिले से चोरी हुए इस कीमती डम्पर की चित्तौड़गढ़ में बरामदगी के बाद अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है।