एकादशी पर छाया भक्ति का रंग, छप्पन भोग के साथ महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन
चित्तौड़गढ़ में एकादशी पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सांवरिया शाखा ने छप्पन भोग, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया।
Update: 2026-09-10 13:22 GMT
तस्वीर में दिख रही महिलाएं कमरे में फर्श पर बैठी हुई हैं।
चित्तौड़गढ़ में एकादशी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सांवरिया शाखा के गोदावरी ग्रुप की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण छप्पन भोग, भजन एवं कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोदावरी ग्रुप की लीडर सुधा काबरा के निवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान के भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए और छप्पन भोग का आयोजन किया। भजन-कीर्तन और छप्पन भोग के बीच पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता का संचार रहा।
इस अवसर पर रीना काबरा, अर्पणा अरोरा, मेनका सोमरिया, वेदिका मूंदड़ा और ज्योति पोरवाल सहित शाखा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।