तस्वीर में दिख रहे लोग हॉल में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

नवगठित नगरपालिका आकोला के प्रथम ऐतिहासिक नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान में क्षेत्र के कुल 8,954 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,536 पुरुष तथा 4,418 महिला मतदाता शामिल हैं।

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार, 10 सितंबर को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकोला के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण रिटर्निंग अधिकारी बृजेंद्र मीणा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कालू सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दक्ष प्रशिक्षकों इकबाल हुसैन, प्रहलाद सुथार, कालूराम तेली और चंद्र प्रकाश पालीवाल ने मतदान दलों के सभी सदस्यों को ईवीएम संचालन और मतदान प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

व्यवस्था को सुचारू बनाने में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी कन्हैयालाल मेनारिया और ईवीएम प्रभारी राकेश कुमावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासनिक सहयोग में धीरज सरूपरिया, मुकेश सुखवाल, प्रेमशंकर, गोविंद, राकेश, विनय, रवि आदि ने सहयोग किया।

चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए कुल 24 मतदान दलों एवं 6 जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित कर अंतिम रवानगी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात गुरुवार को ही सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच चुके हैं।

इस तरह नवगठित नगरपालिका आकोला में पहली बार होने वाले नगर निकाय आम चुनाव 2026 के लिए मतदान दलों की तैनाती और चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब शुक्रवार, 11 सितंबर को 8,954 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Tags: