भाजपा शासन में प्रदेश ने पकड़ी विकास की नई रफ्तार, विधायक आक्या का कांग्रेस पर हमला
चित्तौड़गढ़ में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भाजपा प्रत्याशी अनिल ईनाणी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर कांग्रेस बोर्ड पर निशाना साधा।
तस्वीर में वार्ड 15 चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते नेता।
राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार ने जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई गति पकड़ी है। विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने वार्ड नम्बर 15 से भाजपा प्रत्याशी अनिल ईनाणी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में गत कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल के दौरान शहर का विकास रुक गया था। जनता स्वयं को ठगा महसूस करने लगी थी।
विधायक आक्या ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनना तय है। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास और जनकल्याण की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य जारी रहने की बात कही।
कार्यक्रम को संगठन सह प्रभारी नरेन्द्र जैन और भाजपा प्रत्याशी अनिल ईनाणी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों ने मोली बंधन खोलकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, प्रवीण सिंह राठौड़, मनोहर दक, नरेन्द्र पोखरना, हरीश ईनाणी, पवन आचार्य, प्रदीप काबरा, दीपक नाहर, अली असगर, अभिमन्यु समदानी, मुकेश आचार्य, शुभम बल्दवा, सोहन पुंगलिया, शिवनारायण मानधना, कैलाश न्याति, राहुल सोनी, आशा पोखरना, चंचल राव, सीमा जागेटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।