तस्वीर में बड़ी सादड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान माला लगी तस्वीर के सामने बैठे लोग दिख रहे हैं।

बड़ी सादड़ी। कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी युवराज सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह राठौड़ के असामयिक निधन पर बाल गोपाल मित्र मंडली, श्री एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर समिति और कृष्णा नगर कॉलोनीवासियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उठावने के बाद कल शाम आयोजित सभा में सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत युवराज सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवराज सिंह का 19 सितंबर को रतलाम में अपने मामा के यहां छत पर करंट लगने से निधन हो गया था। मात्र 15 वर्ष 01 माह की उम्र में युवराज के निधन की खबर से कृष्णा नगर कॉलोनी में शोक की लहर है।

कृष्णा नगर कॉलोनी में होलिका दहन की शुरुआत करवाने से लेकर श्री एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही। कुछ दिन पूर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भी युवराज के नेतृत्व में ही किया गया था। इस आयोजन के दौरान युवराज ने मटकी भी फोड़ी थी।

युवराज सिंह की श्रद्धांजलि सभा में संघ, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए। दिवंगत युवराज के परिजनों और रिश्तेदारों ने भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। युवराज के निधन से कृष्णा नगर कॉलोनी में उनके सामाजिक और धार्मिक आयोजनों से जुड़े योगदान को याद करते हुए लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Tags: