तस्वीर में बड़ीसादड़ी के पीएम श्री विद्यालय में शिक्षक वंदे मातरम का पोस्टर विमोचित करते हुए।   

बड़ीसादड़ी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय बोहड़ा में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आगामी 25 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे देशभर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया जाएगा।

इसी क्रम में बड़ीसादड़ी एवं आसपास के विद्यालयों में भी ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया। 25 सितंबर को होने वाला सामूहिक गान इस आयोजन की प्रमुख कड़ी होगा।

Tags: