गौ सम्मान आह्वान अभियान: भीलवाड़ा में संतों की बैठक, जयपुर कार्यक्रम की रणनीति तय
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहितैषी कानून की मांग को लेकर भीलवाड़ा के हरिसेवा धाम में संतों व गौ भक्तों की बैठक आयोजित की गई।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर भीलवाड़ा में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित की गई।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहितैषी कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण में भीलवाड़ा में मंगलवार, 13 अक्टूबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम में सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाली इस बैठक में अभियान की आगामी कार्ययोजना, जिलेभर के गौ भक्तों की सहभागिता और जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संत-महात्माओं और महामंडलेश्वरों का सानिध्य प्राप्त होगा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला संत लाल जी महाराज एवं संभाग प्रभारी नन्द किशोर साहू ने बताया कि बैठक हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में आयोजित की जाएगी। इसमें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गोहितैषी कानून बनाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श होगा। बैठक में ग्वाल संत श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद और आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे। अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया तथा भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी का सानिध्य भी रहेगा।
जिला प्रभारी जगदीश तेली ने बताया कि अभियान के तृतीय चरण के तहत 17 दिसंबर 2026 को जयपुर में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहितैषी कानून बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इसी उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों के गौ भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने, अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने और जयपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।
मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने जिले के सभी गौ भक्तों से निर्धारित समय पर हरिसेवा धाम पहुंचकर बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संत श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज की दोपहर 12 बजे अन्य जिले में अगली बैठक निर्धारित है। ऐसे में सभी गौ भक्तों से विशेष रूप से समय का ध्यान रखते हुए सुबह 9 बजे बैठक स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है, ताकि संतों के आशीर्वचन और मार्गदर्शन का लाभ मिल सके।
गौ सम्मान आह्वान अभियान की यह बैठक 17 दिसंबर 2026 को जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गोहितैषी कानून बनाने की मांग को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।